news-details

स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर, 27 लोगों ने किया रक्तदान

You can share this post!

 


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को मुंशीगंज स्थित संजय गांधी हॉस्पिटल में गरीब कल्याण सेवा ट्रस्ट की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष हरिशंकर कश्यप की अगुवाई में आयोजित शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने फीता काटकर किया।शिविर में शहीद जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए 27 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में युवाओं का विशेष उत्साह देखने को मिला। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि आजादी के पर्व पर रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद करना सच्ची सेवा और देशभक्ति है।ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गुप्ता और राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार ने बताया कि संस्था का उद्देश्य गरीब, पीड़ित और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को समय पर निशुल्क रक्त उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि रक्त के अभाव में किसी की जान न जाए, इसी संकल्प के साथ लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।जिला उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की। इस अवसर पर प्रमोद गुप्ता, अभिषेक यादव, वीरेंद्र, अमरनाथ प्रजापति, लवकुश, विवेक, रमेश, नीरज विश्वकर्मा, पवन, प्रभात गुप्ता सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर सराहनीय पहल है। रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को जीवन बचाने में मदद मिलती है। युवाओं और समाज के लोगों ने जिस उत्साह से इसमें भाग लिया, वह प्रेरणादायक है। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को आगे आकर नियमित रक्तदान करना चाहिए, ताकि रक्त के अभाव में किसी मरीज को परेशानी न हो। संस्था का यह प्रयास मानव सेवा के साथ सच्ची देशभक्ति का उदाहरण है। 
राजेश अग्रहरि