
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। स्वदेशी जागरण मंच के दो दिवसीय प्रांतीय विचार वर्ग में स्वावलंबी भारत, स्वरोजगार और एमएसएमई को बढ़ावा देने पर मंथन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों ने स्वदेशी, ग्राम विकास और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान संगठन विस्तार के तहत कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। वक्ताओं ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में स्वदेशी सोच और स्थानीय उद्यमों की महत्वपूर्ण भूमिका है।