
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। गौरीगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत सकरावां में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तीकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चाइल्ड हेल्पलाइन, मानव तस्करी रोधक टीम, महिला थाना और मिशन शक्ति थाना गौरीगंज की टीमों ने भाग लिया। चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव ने महिला कल्याण विभाग की योजनाओं और महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी समस्या या असुरक्षा की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन अथवा पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।