news-details

"सखी ग्रुप" ने 101 तुलसी के पौधें वितरित किए

You can share this post!

                                                                                                                                                                  पारदर्शी विकास न्यूज़  औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया की महिला शाखा तुलसी "सखी ग्रुप" द्वारा आज दिनांक 18 अगस्त 2026 दिन मंगलवार को शाम 4 बजे फूलमती मंदिर, औरैया में समिति की सदस्यों द्वारा धार्मिक विचारधारा रखने वाले लोगों, राहगीरों व महिलाओं को 101 तुलसी के पौधों का वितरण किया गया, तुलसी शाखा "सखी ग्रुप" की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई ने पौधा वितरण कार्यक्रम में बताया कि तुलसी शाखा "सखी ग्रुप" द्वारा तुलसी के पौधों का वितरण तथा घर-घर में   तुलसी का पौधा पहुंचाया जा रहा है, उन्होंने बताया कि जिस घर में तुलसी मैया विराजमान होती हैं, वह घर मंदिर का स्वरूप होता हैं, तुलसी 24 घंटे ऑक्सीजन देती है, तुलसी गुणों की खान है, जबकि तुलसी दल का दैनिक उपयोग करने से तमाम असाध्य बीमारियां दूर रहती हैं, "सखी ग्रुप" की सदस्यों द्वारा विगत 4 वर्षों में सार्वजनिक रूप से निःशुल्क तुलसी के पौधों का वितरण व लोगों के घरों में जाकर अभी तक 4075 तुलसी के पौधे भेंट किए गए, उन्होंने बताया कि घर-घर तुलसी का पौधा पहुंचाने का अभियान अनवरत जारी रहेगा। पौधा वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शाखा की प्रभारी बबिता गुप्ता, मंगला शुक्ला, निशा गुप्ता, गुड्डन गुप्ता, नीतू गुप्ता, दुर्गा देवी, सीता, संगीता भदौरिया, सोनी गुप्ता, गौरी गुप्ता, रामादेवी, राम जानकी, माया देवी, राधा बिश्नोई, सीमा गुप्ता आदि सदस्या मौजूद रहीं।