news-details

सलमान खुर्शीद का बयान, SIR को बताया जरूरी; विदेश नीति पर सरकार पर सवाल

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Lucknow

आयोजित कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय अधिवक्ता सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा। कैसरबाग स्थित गांधी भवन में हुए कार्यक्रम में उन्होंने अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता पर टिप्पणी करते हुए कहा कि “जिसे शांति से कोई मतलब नहीं, वही आज शांतिदूत बना हुआ है।” उन्होंने इसे भारत की कूटनीतिक विफलता करार दिया।

खुर्शीद ने कहा कि यदि भारत ने अपनी वैश्विक भूमिका का सही उपयोग किया होता तो वह इस तरह की मध्यस्थता में अग्रणी होता। उन्होंने विदेश नीति के प्रभावी उपयोग की जरूरत पर जोर दिया।

SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया पर बोलते हुए उन्होंने लोगों से अपील की कि जिनका नाम सूची से कट गया है, वे समय रहते इसे जुड़वाएं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए सभी से इसमें भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।

सम्मेलन में राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने संविधान की रक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया।

अजय राय ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अधिवक्ता सुरक्षित नहीं हैं और लगातार हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने मिर्जापुर में वकील की हत्या का जिक्र करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए, जहां संविधान बचाने और न्याय दिलाने के संकल्प को दोहराया गया।