
सत्ता की तैयारी में बसपा, समीक्षा बैठकों का दौर तेज
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/भादर। बहुजन समाज पार्टी की ओर से सेक्टर एवं बूथ कमेटियों के पुनर्गठन की समीक्षा को लेकर बैठकों का क्रम जारी है। मंगलवार को बरसात और खराब मौसम के बावजूद अम्बेडकर पार्क नेवढ़िया में अच्छी बैठक हुई। बैठक में अयोध्या और लखनऊ मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी राजू गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।भगवान बुद्ध और बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मुख्य मंडल प्रभारी राजू गौतम ने सेक्टर, बूथ कमेटियों के कार्यकर्ताओं को मालाएं पहनाकर सम्मानित किया । उन्होंने उत्तर प्रदेश और देश की वर्तमान राजनीति के साथ सुश्री मायावती के मुख्यमंत्रित्व काल की उपलब्धियों का उल्लेख किया।भाजपा, कांग्रेस, सपा सहित सभी राजनीतिक दलों को आरक्षण विरोधी बताया और कहा कि भारतीय संविधान और आरक्षण व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए बसपा को उत्तर प्रदेश और देश में पोलिटिकल पावर देनी होगी।बहन मायावती जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री और 2029के चुनाव में प्रधानमंत्री बनाने से ही सर्वसमाज के अच्छे दिन आ सकते हैं।राजू गौतम ने समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया और कहा कि सपा का पीडीए का नारा धोखा और छलावा है। पहले पीडीए की परिभाषा पिछड़े वर्ग, दलित और अल्पसंख्यक के रूप में दी गई। कुछ दिनों पहले अखिलेश यादव ने पी का मतलब पंडित बता रहे हैं। पीडीए का मतलब परिवार दल एलाइंस है, झूठी राजनीति सपा और भाजपा की प्रवृत्ति में शामिल हैं।बहुजन समाज के महापुरुषों के नाम से बने जिलों को खत्म किया, पदोन्नति में आरक्षण खत्म किया, ठेकेदारी में आरक्षण खत्म किया।एस सी/एस टी के लाखों अधिकारियों और कर्मचारियों को रिवर्ट करने का काम किया।राजू गौतम ने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर, मान्यवर कांशीराम और बहन मायावती के जीवन संघर्षों की याद दिलाई और कार्यकर्ताओं को पोलिटिकल पावर हासिल करने के संदेश दिए।सामाजिक भाईचारा कमेटी मुस्लिम समाज के अध्यक्ष मकबूल भाई ने कहा कि वोट अमूल्य है,इस अधिकार को दिलाने के लिए बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने बहुत बड़ी कुर्बानी दी है। चुनाव में चंद पैसों की लालच में अपने वोट को बिखेरना बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम साहब का अपमान है।विद्या प्रसाद गौतम ने 18मार्च1856 के बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के भाषण का उल्लेख करते हुए लोगों को वोट की ताकत का एहसास कराया।जिला कमेटी सदस्य संजय कुमार कोरी ने संगठन के कार्यों का उल्लेख करते हुए सेक्टर और बूथ कमेटियों को मजबूत करके हर पोलिंग बूथ जीतने पर जोर दिया और कहा कि बूथ का कार्यकर्ता सबसे महान होता है।जिला सचिव राज पाल ने कहा कि ओबीसी की सभी जातियों में राजनीतिक चेतना जागृत करने का काम मान्यवर कांशीराम ने किया। मंडल कमीशन की रिपोर्ट बहुजन समाज पार्टी ने लागू कराई।बैठक और सभा का संचालन विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ने किया। बैठक को बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध ने भी सम्बोधित किया।बामसेफ के जिला सह संयोजक इन्द्र पाल गौतम, फूल चंद्र बौद्ध, विधानसभा संयोजक सुरेन्द्र अम्बेडकर, विधानसभा कमेटी के महासचिव,श्याम कुमार, कोषाध्यक्ष कुल रोशन एडवोकेट, सचिव राम फल, ललित कुमार सेक्टर अध्यक्ष लाल बहादुर बौद्ध,, अशोक भारती, सुनील कोरी,राम पाल गौतम, राम जियावन बौद्ध,रामबली गौतम,राम कुमार,राम जीत, ग्राम प्रधान ललईराम, प्रेम सागर, शोभनाथ बौद्ध, जगदीश प्रसाद, अनिल कुमार,भुल्लन गौतम,खियाली,आशा बौद्ध,रजनी,चैतूराम ,शिवलाल,पालू गौतम, राजेन्द्र कुमार,हरिचरन, हरिश्चंद्र ,राम करन , राजेश तिवारी
आदि मौजूद रहे।

बहुजन समाज पार्टी राजनीतिक दल से अधिक एक विचारधारा,एक मिशन, मूवमेंट और आन्दोलन है जो कभी खत्म नहीं हो सकती।बहन मायावती जी एक मात्र लीडर हैं जो देश में संविधान सम्मत शासन और कानून का राज कायम सर्व समाज का हित कर सकती हैं। जब से केन्द्र में भाजपा और डबल इंजन की सरकार आई है, जनता किसी न किसी कारण।से लाइन में लगी हुई है। उत्तर प्रदेश की जनता सपा और भाजपा दोनों को देख चुकी है ,इस बार जनता दोनों को लाइन में लगाएगी
राजू गौतम ,मुख्य मंडल प्रभारी