news-details

सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। आज मुख्यालय हमीरपुर में समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष लालता सिंह खंगार के नेतृत्व में सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में नोएडा श्रमिक आंदोलन के नाम पर प्रदेश में जारी भीषण दमन पर रोक लगाने तथा कानून का राज स्थापित करने की मांग की गई। समाजवादी मजदूर सभा हमीरपुर द्वारा छह सूत्रीय मांगों को लेकर यह ज्ञापन सौंपा गया।