news-details

सपा कार्यालय में मनाई गई भामाशाह जयंती

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय में सोमवार को दानवीर भामाशाह की जयंती व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इदरीश खान ने की। इस दौरान व्यापारियों और कार्यकर्ताओं ने भामाशाह के योगदान को याद किया।कार्यक्रम में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मिसबाहुल हसन उर्फ लाला प्रधान का स्वागत किया गया। पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। लाला प्रधान ने संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर काम करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।