news-details

सर्जना में दिखी छात्राओं की रचनात्मक उड़ान

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  वाराणसी। आर्य महिला पीजी कॉलेज में मंगलवार को सत्र 2025-26 की छात्र पत्रिका ‘सर्जना’ का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पत्रिका का लोकार्पण करते हुए छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा और अभिव्यक्ति की सराहना की। युवा सृजनशीलता और समाज निर्माण’ विषय पर संबोधित करते हुए प्रो. रंजन कुमार सिंह ने कहा कि युवाओं की सृजनात्मक ऊर्जा समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि युवा विकसित भारत के निर्माण के सूत्रधार हैं। प्रतियोगी दौर में युवाओं को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए किसी अवसाद में आए बिना स्वयं से प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए। इससे व्यक्तित्व विकास के साथ देश के भविष्य की नींव भी मजबूत होगी।पत्रिका का लोकार्पण प्रो. रंजन कुमार सिंह, महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रचना दुबे, डॉ. शशिकांत दीक्षित, प्रो. बिंदु लाहिड़ी, प्रो. सुचिता त्रिपाठी, डॉ. विनीता तथा संपादक मंडल की सदस्य डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. अपर्णा पांडेय और डॉ. ममता यादव ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं कुलगीत से हुआ। डॉ. अपर्णा पांडेय ने अतिथि परिचय दिया। डॉ. अनामिका सिंह ने ‘सर्जना’ की परिकल्पना और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। छात्राओं ने पत्रिका में प्रकाशित कविताओं एवं अन्य रचनाओं का प्रभावपूर्ण वाचन किया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा विजयलक्ष्मी ने किया और डॉ. ममता यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।