
बहन मायावती के शासन की याद कर रही यूपी की जनता,2027में बनायेंगे सरकार -विश्व नाथ पाल
पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की ओर से सेक्टर और बूथ कमेटियों के पुनर्गठन के साथ सर्वसमाज के लोगों को बी एस पी से जोड़ने का अभियान जारी है। लखनऊ में शनिवार को ततियापुर में आयोजित बड़ी बैठक में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता लखनऊ मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी अखिलेश अम्बेडकर ने की। बैठक में पाल समाज और नाई समाज के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सविता समाज के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार सविता ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हाथ उठाकर सर्वसमाज के अच्छे दिन आने के लिए 2027में पांचवीं बार बहन सुश्री मायावती जी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने देश में बहुजन समाज पार्टी ही एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी है जिसका संगठन कार्यकर्ताओं के खून पसीने और मेहनत की कमाई से चलता है। कांग्रेस, भाजपा सहित सभी अन्य पार्टियों को धन्नासेठ और पूंजीपति चला रहे हैं। बसपा के नाम एक भी पैसे का इलेक्ट्राल बांड नहीं है।ये सभी पार्टियां जातिवादी, आरक्षण विरोधी और संविधान विरोधी हैं।सपा के पीडीए को परिवार डेवलपमेंट एलांइस की संज्ञा दी और कहा कि सपा ने बहुजन महापुरुषों का सबसे अधिक अपमान किया है। केंद्र में चालीस साल से अधिक समय तक शासन करने वाली कांग्रेस जब सत्ता में थी तो कभी जातीय जनगणना और एस सी/ओबीसी आरक्षण पूरा करने की बात नहीं की, सत्ता से बाहर होने पर अब कांग्रेस जातीय जनगणना और आरक्षण की बात कर रही। प्रदेश अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था, मंहगाई और बेरोज़गारी के मुद्दे पर भाजपा को भी निशाने पर लिया और कहा कि देश की जनता दुखी है और प्रधानमंत्री और भाजपा के नेता विदेश यात्रा करने में लगे हुए हैं। जुमले बाजी , झूठी राजनीति और देश को आर्थिक रूप से संकट में डालने के अलावा और कोई काम नहीं हो रहा है।मुख्य मंडल प्रभारी अखिलेश अम्बेडकर ने कहा कि बहन मायावती जी के शासन काल में गुंडे और माफिया प्रदेश छोड़कर भाग गए थे।आज चारों तरफ़ अपराध का बोलबाला है। हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं रोज हो रही है। सपा और भाजपा से दुःखी प्रदेश की जनता की निगाहें बहन मायावती की तरफ टिकी हुई हैं। उत्तर प्रदेश में कानून के राज और सर्वसमाज के हितों को सुरक्षित रखने के लिए लोग 2027में फिर से बसपा की सरकार बनाने के लिए चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष मिथिलेश पंकज और दीपक वर्मा ने किया। बैठक को मुख्य मंडल प्रभारी विनय कश्यप, राकेश रावत, रमेश चंद्र भारती आदि ने संबोधित किया। वीरेंद्र कुमार,सुफील अहमद,नरेश चंद्र,राम शंकर कठेरिया, पूर्व प्रत्याशी राम किशोर पाल, विधानसभा अध्यक्ष मंगल बौद्ध, विधानसभा प्रभारी चंदी लाल गौतम, गयादीन गौतम,नफीस अहमद,करन सिंह, जयराम सिंह निषाद, कैलाश बाबू, पूर्व प्रधान राम प्रकाश गौतम, सेक्टर अध्यक्ष मुन्ना लाल,कमल किशोर, दिनेश कुमार, मुकेश कुमार,होरी लाल पाल, हरिशंकर पाल, सियाराम पाल, गोविंद पाल, संजय गौतम आदि मौजूद रहे।
मैं उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में जा चुका हूं। हर जगह लोग कानून व्यवस्था, मंहगाई, बेरोज़गारी से दुःखी हैं। नौजवान ठगे जा रहे हैं। जनता बहन मायावती जी के शासन की याद कर रही है।पूरे प्रदेश में बसपा के पक्ष में माहौल है, सर्वसमाज का एलाइंस हमारे साथ है।बहन मायावती जी के कुशल नेतृत्व पर कार्यकर्ताओं को पूरा भरोसा है।2027में बहन मायावती जी फिर सरकार बनाएगी।
विश्व नाथ पाल
प्रदेश अध्यक्ष, बसपा

9जून को बसपा ने बुलाई जिले की बैठकबहुजन समाज पार्टी ने जिला और विधानसभा कमेटियों की संयुक्त बैठक नौ जून को सुबह 11बजे से गौरीगंज में बुलाई है। बैठक में पदाधिकारियों को सेक्टर और बूथ कमेटियों के पुनर्गठन की रिपोर्ट, सदस्यता नवीनीकरण की रिपोर्ट और रजिस्टर की प्रगति रिपोर्ट के साथ बुलाया गया है। बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने शुक्रवार को सभी पदाधिकारियों को संगठन का काम जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 7जून को सामाजिक भाईचारा कमेटी की बैठकें बुलाई गई हैं।इन बैठकों को मंडल संयोजक मो असद और मुख्य मंडल प्रभारी सर्वेन्द्र अम्बेडकर सम्बोधित करेंगे।