news-details

सर्वोदय विद्यालय में छात्रों का धरना खत्म

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  उन्नाव। जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, न्युतनी में छात्रों की ओर से चल रहा धरना-प्रदर्शन बुधवार को अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। जिलाधिकारी घनश्याम मीना और पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह विद्यालय पहुंचे और छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने छात्रों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान डीएम और एसपी ने छात्रों के साथ नाश्ता भी किया और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया। प्रशासन की पहल और अधिकारियों के आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया। इसके बाद विद्यालय परिसर में स्थिति सामान्य हो गई।