
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। सरसौल ब्लॉक सभागार में बुधवार को एडीओ पंचायत अशोक सचान की अध्यक्षता में पंचायत सचिवों और पंचायत सहायकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र की 62 ग्राम पंचायतों के सचिवालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान कई सचिवालयों में कंप्यूटर, प्रिंटर और इंटरनेट व्यवस्था खराब या अनुपलब्ध पाई गई। वहीं फर्नीचर, बिजली बैकअप और अन्य जरूरी संसाधनों की कमी भी सामने आई, जिससे ग्रामीणों को मिलने वाली सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।एडीओ पंचायत अशोक सचान ने कहा कि ग्राम सचिवालय ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण केंद्र हैं। इसलिए सभी सचिवालयों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में सचिवालयों की स्थिति की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था कर सचिवालयों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। बैठक में एडीओ (सी) रवि वर्मा, पंचायत सचिव और पंचायत सहायक मौजूद रहे।