
पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। शहर के सदर बाजार में गुरुवार की सुबह एक बड़ा पेड़ अचानक से धाराशाही हो गया। जिससे बिजली की लाइन ध्वस्त हो गई। पेड़ के गिरने से बाजार के दोनों और का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। गनीमत यह रही कि उस दौरान बाजार में चहल पहल नहीं थी नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे बाजार के एक व्यक्ति द्वारा फोन पर सूचना दी गई कि विद्युत केबल में आग लग गई है। इस पर उन्होंने विभागीय कर्मचारियों को फोन कर तुरंत लाइन को बंद कराया। बताया जैसे ही लाइन बंद हुई उसी दौरान अचानक से एक विशालकाय पेड़ 11000 लाइन के ऊपर जा गिरा। जिससे विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। बताया कि यदि चंद सेकंड पहले यदि पेड़ गिरता तो एक बड़ा हादसा होने की संभावना थी और व्यापारियों को काफी क्षति भी पहुंच सकती थी। कहा कि पेड़ गिरने की सूचना पर नगर पालिका की सफाई निरीक्षक आशीष पांडे मौके पर पहुंचे और उन्होंने पेड़ को हटाए जाने के लिए प्रयास किया। मगर बात नहीं बनी। जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया यह संबंध की सूचना उनके द्वारा वन विभाग की टीम को भी दी गई थी मगर 2 घंटे बीत जाने के बाद भी वन विभाग का कोई भी कर्मचारी वहां पर नहीं पहुंचा था। बताया कि पेड़ गिरने से सदर बाजार का आवागमन पूरी तरह से वाधित है।