
Pardarshi Vikas News Auraiya
अजीतमल थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर मड़ैया के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में 25 वर्षीय साइकिल सवार युवक सतेंद्र कुमार की मौत हो गई। वह अम्बरपुर भीखेपुर निवासी था और मुरादगंज की ओर साइकिल से जा रहा था, तभी पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने परिवार का एकमात्र सहारा था और मजदूरी कर घर का भरण-पोषण करता था। घटना से परिवार में मातम छा गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है और ग्रामीणों में शोक व्याप्त है जांच जारी है