
पारदर्शी विकास न्यूज़ बबेरू (बांदा)। गुरुवार सुबह बबेरू कस्बे में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल गुप्ता (70) की मौत हो गई। वह रोज की तरह सुबह पैदल अखबार देखने जा रहे थे, तभी औगासी रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात लोडर वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाबूलाल गुप्ता सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और पत्रकारों ने मृतक के आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।