
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। गौरा गांव निवासी 22 वर्षीय विजय वर्मा की पुणे में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह एक निजी कंपनी में मिक्सर मशीन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार मशीन पलटने से वह उसके नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। तीन दिन बाद शव गांव पहुंचा, जिसके बाद धोपाप घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। घटना से गांव में शोक की लहर है।