
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सैठा-लोहियानगर मार्ग पर धानापुर चौराहे के पास बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट थी। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उसे सीएचसी संग्रामपुर ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अचेत होने के कारण व्यक्ति अपनी पहचान नहीं बता सका। वह किन परिस्थितियों में घायल हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है।