
PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज के मंडा क्षेत्र के तीखुरी गांव में पीडब्ल्यूडी की सड़क पर घरों का गंदा पानी बहाए जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जलभराव और फिसलन के कारण कई लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।स्थानीय लोगों के अनुसार यह सड़क ग्राम पंचायत सोनबरसा और धनावल को जोड़ती है, जहां दिन-रात बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया वाहन और पैदल यात्री गुजरते हैं। गंदा पानी जमा रहने से सड़क फिसलन भरी हो गई है। ग्रामीण हरिओम यादव ने बताया कि इसी सड़क पर फिसलकर गिरने से उनके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया था।ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित लोगों से सड़क पर गंदा पानी बहाना बंद करने का आग्रह किया गया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं।इस मामले में पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर विमलेश कुमार ने बताया कि जल्द ही जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और सड़क पर गंदा पानी बहने से रोका जाएगा। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।