news-details

SGPGI में महिला डॉक्टर ने लगाए गंभीर आरोप

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Lucknow

SGPGI की एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने दिल्ली के डॉक्टर सचिन गुप्ता पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, नशीला पदार्थ खिलाने और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि 2024 में दोस्ती के बाद आरोपी ने शादी का वादा किया और फिर लगातार संबंध बनाए। आरोप है कि कई बार शराब पिलाकर और गर्भनिरोधक दवाएं खिलाकर जबरन संबंध बनाए गए। महिला डॉक्टर ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसे धमकाया गया और जातिसूचक गालियां दी गईं। बाद में आरोपी दूसरी महिला के साथ लिव-इन में रहने लगा और कैंपस में बदनाम करने लगा। पीड़िता की शिकायत पर SGPGI कोतवाली में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। पीड़िता ने पहले कई संस्थाओं में शिकायत दी थी। मामले की जांच जारी है।