
Pardarshi Vikas News Amethi
बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षामित्रों को अब 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय का भुगतान मई महीने से शुरू होगा। शासन ने इसके लिए 250 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। निदेशक बेसिक शिक्षा Pratap Singh Baghel ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों और वित्त एवं लेखाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि अप्रैल महीने से बढ़े हुए मानदेय के अनुसार भुगतान किया जाएगा, जिसका पहला भुगतान मई में होगा। जिला योजना के तहत आवंटित धनराशि का उपयोग किसी अन्य कार्य में नहीं किया जाएगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि पूरी धनराशि एक साथ नहीं निकाली जाएगी, बल्कि आवश्यकता के अनुसार माहवार राजकोष से आहरित की जाएगी। शासन के इस फैसले से प्रदेशभर के शिक्षामित्रों में खुशी है।