news-details

शिक्षक के आमरण अनशन को माध्यमिक शिक्षक संघ का समर्थन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। जनता इंटर कॉलेज, मवई के शिक्षक राजेंद्र कुमार द्वारा अन्याय एवं उत्पीड़न के विरोध में 17 अगस्त 2026 से प्रस्तावित आमरण अनशन को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट ने समर्थन देने की घोषणा की है। संगठन ने प्रशासन से अपील की है कि अनशन शुरू होने से पहले ही मामले का निष्पक्ष समाधान कराया जाए।संघ के अनुसार राजेंद्र कुमार ने आमरण अनशन की सूचना जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक और अन्य संबंधित अधिकारियों को दे दी है। संगठन ने मामले से जुड़े अभिलेखों और तथ्यों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।संघ पदाधिकारियों का कहना है कि शिक्षक के सेवा अधिकारों और सम्मान से जुड़ा यह मामला गंभीर है। यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही या दोष सामने आता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। संगठन ने कहा कि प्रशासन संवाद और संवैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से समस्या का समाधान करे।संघ ने चेतावनी दी कि यदि 17 अगस्त से पहले उचित समाधान नहीं हुआ तो वह लोकतांत्रिक तरीके से राजेंद्र कुमार के समर्थन में खड़ा रहेगा।