
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने शिक्षकों के लिए सैलरी एकाउंट पर विशेष सुविधाएं देने की घोषणा की है। बैंक अधिकारी अर्पित कुमार ने बताया कि दुर्घटना में मृत्यु होने पर 10 लाख रुपये की बीमा धनराशि के साथ 110 लाख रुपये तक की सहायता का प्रावधान है। कार लोन की फीस पर शत-प्रतिशत छूट, न्यूनतम बैलेंस शून्य रखने की सुविधा, एसएमएस, नेफ्ट, आरटीजीएस और चेकबुक पर शुल्क माफी दी गई है। लॉकर चार्ज पर भी शत-प्रतिशत छूट है। एजुकेशन लोन पर ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की विशेष छूट मिलेगी। उन्होंने बैंक की सेवाओं को बेहतर बताया।