news-details

शिक्षक सम्मान और विद्यालय की गरिमा को लेकर बीएसए को ज्ञापन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  फफूंद, औरैया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद औरैया के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विद्यालयों में शिक्षकों के साथ अभद्रता, अनधिकृत प्रवेश और बिना अनुमति वीडियोग्राफी जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की।शिक्षक संघ ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की नींव रखने वाला मार्गदर्शक है और विद्यालय ज्ञान, संस्कार एवं भविष्य निर्माण के केंद्र हैं। ऐसे में शिक्षकों की सुरक्षा, सम्मान और विद्यालय की गरिमा बनाए रखना जरूरी है। संघ ने स्पष्ट किया कि उनका संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि शिक्षक सम्मान और सुरक्षित शैक्षिक वातावरण की रक्षा के लिए है।ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि विद्यालय परिसरों में बाहरी लोगों के अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाई जाए। शिक्षकों से अभद्र व्यवहार और बिना अनुमति वीडियो बनाने जैसी घटनाओं पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अखिलेश चंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार चक, संघर्ष समिति अध्यक्ष संतोष कुमार सिंगोलिया, ब्लॉक अध्यक्ष पंकज कुमार कठेरिया, मंत्री पंकज त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार यादव, विश्वनाथ सिंह यादव, सुधीर यादव, दीपा यादव, सुमन चक, महेंद्र प्रताप सिंह, दीपक कुमार, नसीम खान, अब्दुल समीम, महेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।