news-details

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद शुरू करेंगे ‘गो-LX’ ऐप

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने देसी गायों को कटने से बचाने के उद्देश्य से ‘गो-LX’ ऐप शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि यह प्लेटफॉर्म OLX की तरह काम करेगा, लेकिन यहां सिर्फ गायों की खरीद होगी, बिक्री नहीं। कोई भी सनातनी व्यक्ति सेवा भाव से गाय अपने संरक्षण में ले सकेगा। इसके लिए एग्रीमेंट और ‘गो पालन लाइसेंस’ भी दिया जाएगा। शंकराचार्य ने कहा कि गाय लेने वालों की समय-समय पर जांच भी की जाएगी, ताकि गाय सुरक्षित रहे। उन्होंने बताया कि देश की 4,123 विधानसभाओं में ‘गऊ धाम’ स्थापित करने की योजना है, जहां गायों की देखभाल होगी। ऐप और वेबसाइट 1008.guru के जरिए यह सुविधा शुरू की जाएगी। शंकराचार्य ने स्पष्ट किया कि केवल भारतीय मूल की देसी गायों को ही संरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मकसद गायों को कटने से बचाना है, न कि व्यापार करना। गायों के चारा, दवा और रखरखाव के लिए क्राउड फंडिंग मॉडल अपनाया जाएगा, जिसमें कई लोग मिलकर एक गाय की जिम्मेदारी उठा सकेंगे।