news-details

शिर्डी में बन रहा बड़ा डिफेंस कॉम्प्लेक्स, हजारों रोजगार की उम्मीद

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS Shirdi के पास महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में करीब 200 एकड़ क्षेत्र में ‘शिर्डी डिफेंस कॉम्प्लेक्स’ तेजी से विकसित किया जा रहा है। रक्षा मंत्री Rajnath Singh की मौजूदगी में शनिवार को इसका उद्घाटन होना है। डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ग्लोब फोर्ज ने इस परियोजना में 3 हजार करोड़ रुपए निवेश की घोषणा की है। कॉम्प्लेक्स में आधा-आधा किलोमीटर लंबे 6 बड़े डोम तैयार किए गए हैं, जहां इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स से जुड़ी सरकारी और निजी कंपनियों के 100 से ज्यादा स्टॉल लगाए जा रहे हैं। यहां सालाना 5 लाख तोप के गोले बनाने के लिए दो असेंबली लाइनें स्थापित की जा रही हैं, साथ ही डिफेंस ड्रोन और विस्फोटक परियोजनाओं पर भी काम होगा। अधिकारियों के अनुसार समृद्धि महामार्ग, शिर्डी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और बेहतर कनेक्टिविटी के कारण इस क्षेत्र को रणनीतिक डिफेंस हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। परियोजना से करीब 2 हजार प्रत्यक्ष और 5 हजार अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है। ब्राजील और इजराइल की कंपनियां भी इस क्लस्टर में निवेश और तकनीकी साझेदारी में रुचि दिखा रही हैं।