news-details

शीशग्रान कब्रिस्तान में विकास कार्य शुरू

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ इटावा। जसवंतनगर के रामलीला तिराहा स्थित शीशग्रान कब्रिस्तान में विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव की निधि से करीब 9 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है।कब्रिस्तान परिसर में पक्का फर्श और टीन शेड का निर्माण कराया जाएगा, जिससे नमाज़-ए-जनाज़ा के दौरान लोगों को होने वाली असुविधाएं दूर होंगी। पहले पर्याप्त स्थान और सुविधाओं के अभाव में लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी।मंगलवार को समाजवादी पार्टी नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र सिंह गौर और सांसद प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद शमीम खान की मौजूदगी में कार्यों का शुभारंभ हुआ।इस दौरान नेताओं ने कब्रिस्तान कमेटी के सदस्यों को माला और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए विधायक के प्रति आभार जताया।