news-details

शातिर चेन स्नैचर कालिया गिरफ्तार

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। पुलिस ने प्रदेश के कई जिलों में चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर आरोपी सत्येंद्र निषाद उर्फ कालिया को उसके साथी गगनप्रीत सिंह के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, कालिया वर्ष 2010 से चेन स्नैचिंग कर रहा है और अब तक 131 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है। उसके खिलाफ 39 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि 56 मामलों में उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।मामला 13 अगस्त का है, जब कमरौली थाना क्षेत्र की यूपीएसआईडीसी कॉलोनी में एक महिला से चेन स्नैचिंग हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पांच टीमों ने अमेठी से अयोध्या तक करीब 125 किलोमीटर क्षेत्र में 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।पुलिस ने सत्येंद्र निषाद निवासी कनोसी, मानक नगर लखनऊ और उसके साथी गगनप्रीत सिंह निवासी आर्या नगर, लखनऊ को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई चेन, 10 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है।एसपी सरवणन टी ने बताया कि आरोपी पर लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उसकी चल-अचल संपत्ति की भी जांच करेगी।