
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। दिल्ली में कार्यरत एक युवती ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अमेठी कोतवाली में प्रेमी सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात मोहित विश्वकर्मा से दिल्ली में हुई थी, जिसके बाद दोनों ने मंदिर में विवाह कर साथ रहना शुरू किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उससे करीब पांच लाख रुपये लिए और बाद में दहेज की मांग करने लगा।युवती का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया गया है। बाद में दूसरी शादी की जानकारी मिलने पर उसने शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने मोहित सहित उसके परिजनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।