news-details

शादी समारोह में बवाल और पुलिस पर हमले के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा के नरहौली गांव में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद, मारपीट और पुलिस पर हमले के मामले में थाना हाईवे पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।पुलिस के अनुसार 21 मई 2026 को नरहौली गांव में एक शादी समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को भी विरोध और पथराव का सामना करना पड़ा। इस मामले में थाना हाईवे में मुकदमा संख्या 485/2026 दर्ज किया गया था, जिसमें गंभीर धाराओं के साथ सीएलए एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव में दबिश देकर गुल्ला उर्फ भगवानदास सिंह (65), जवाहर सिंह (23), जय सिंह (27), अंकित (19), विष्णु (26), शिवकांत (18) और जीतू उर्फ जितेंद्र (32) को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी नरहौली गांव के निवासी हैं।पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुख्य आरोपी गुल्ला उर्फ भगवानदास सिंह पर हत्या के प्रयास, मारपीट, विद्युत चोरी, दहेज उत्पीड़न और पुलिस पर हमले समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। अन्य आरोपियों पर भी मारपीट, चोरी, एनडीपीएस एक्ट और आयुध अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नरहौली गांव में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।