
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर।
लक्ष्मणपुर कॉलोनी निवासी एवं क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर के वाणिज्य विभाग में कार्यरत डॉ. पवनेश मिश्र को शोध एवं अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मंगलवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के कुलपति प्रो. विनय पाठक ने सम्मान समारोह में उन्हें सम्मानित किया। यह सम्मान कॉलेज के IQAC एवं NAAC समिति की संस्तुति पर दिया गया। डॉ. मिश्र के निरंतर शोध कार्य, अकादमिक गतिविधियों तथा विद्यार्थियों में शोध और ज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने में योगदान की सराहना की गई। एम.कॉम. में स्वर्ण पदक प्राप्त डॉ. मिश्र ने डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से पीएचडी की है। उपलब्धि पर परिवार, सहकर्मियों और विद्यार्थियों ने बधाई दी।