news-details

शराब के नशे में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।रतनपुर गांव निवासी 32 वर्षीय श्रीपाल ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने मक्के के खेत में काम कर रहे थे। उनके साथ गांव का ही एक व्यक्ति मौजूद था, जिसने पहले गांजे और बाद में शराब का सेवन किया।श्रीपाल के मुताबिक, शाम को उन्होंने उस व्यक्ति से मक्का जल्दी इकट्ठा कर घर चलने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद जब दोनों खेत से वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में विवाद हो गया।आरोप है कि युवक ने रास्ते में एक दुकान से चाकू खरीदा और श्रीपाल पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात परिजन उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।