news-details

तेहरा महावन में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 83 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा के तेहरा महावन में रविवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत पोलियो बूथ स्थापित कर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। समाचार लिखे जाने तक 134 बच्चों के लक्ष्य के सापेक्ष 83 बच्चों को 'दो बूंद जिंदगी की' पिलाई जा चुकी थी। यह अभियान 4 जुलाई 2026 तक चलेगा।संगिनी ममता देवी ने बताया कि पोलियो एक गंभीर और लाइलाज बीमारी है, जिससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर टीकाकरण है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को पोलियो की अतिरिक्त खुराक अवश्य दिलाएं।आंगनबाड़ी कार्यकर्ती ललिता देवी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे, ताकि देश को पूरी तरह पोलियो मुक्त बनाए रखने का लक्ष्य सफल हो सके।आशा कार्यकर्ती द्रोपा देवी ने बताया कि एक ही दिन में बड़ी संख्या में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने से वायरस के संक्रमण की श्रृंखला टूटती है और बीमारी के प्रसार को रोकने में मदद मिलती है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अभियान में सहयोग करने और निर्धारित तिथि तक अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाने की अपील की है।