news-details

तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से सेवानिवृत्त फौजी की दर्दनाक मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। शहर के व्यस्ततम जेसीज चौराहा (पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहा) पर शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार सेवानिवृत्त फौजी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भगौतीपुर सरैया निवासी सुरेश सिंह सेंगर (55) वर्तमान में सततेश्वर मुहाल में रह रहे थे। वे भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद एनटीपीसी में कार्यरत थे। शुक्रवार को वह बाइक से घर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि सुरेश सिंह सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद अस्पताल में कोहराम मच गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के चलते कुछ समय के लिए चौराहे पर यातायात भी प्रभावित रहा।