news-details

तेज रफ्तार वाहनों पर पुलिस का शिकंजा, कैमरों से हो रही निगरानी

You can share this post!

 

अमेठी। जिले में सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने यातायात सुरक्षा अभियान तेज कर दिया है। हाईवे और प्रमुख मार्गों पर तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी के लिए विशेष पुलिस टीमों को तैनात किया गया है। हाईटेक कैमरों की मदद से वाहनों की गति पर लगातार नजर रखी जा रही है।निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वालों की कैमरे से पहचान कर ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की जा रही है। रायबरेली-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते दो दिनों में बड़ी संख्या में तेज गति से चलने वाले वाहनों के चालान किए गए हैं।पुलिस के अनुसार सामान्य सड़कों पर वाहनों के लिए 60 किलोमीटर प्रति घंटा और हाईवे पर 80 किलोमीटर प्रति घंटा की गति सीमा निर्धारित है। इसके बावजूद कई चालक नियमों की अनदेखी करते हुए तेज गति से वाहन चलाते पाए जा रहे हैं। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।मोहनगंज कोतवाली पुलिस ने भी टीम गठित कर अभियान चलाया। पुलिस का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाले हादसों को रोकने के लिए निगरानी और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने वाहन चालकों से गति सीमा का पालन करने और यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित सफर करने की अपील की है।