
पारदर्शी विकास ब्यूरो कसया, कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी मंडल टेकुआटार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत सोमवार को अहिरौली राजा स्थित शिव मंदिर परिसर में कामकाजी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मंडल के कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी रही। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने के साथ-साथ संगठनात्मक कौशल विकसित करना था।कार्यशाला के मुख्य अतिथि पूर्व जिला मंत्री बाबु नन्दन सिंह रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंडल कार्यकारिणी सदस्य, शक्ति केंद्र प्रमुख, प्रभारी एवं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदम्बा सिंह ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा एवं ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना है। उन्होंने बूथ प्रबंधन, मीडिया संवाद और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर भी जोर दिया।मंडल अध्यक्ष राजेश राव ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर भाजपा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को अनुशासित, सक्रिय और जनसरोकारों से जुड़ा बनाना ही अभियान का उद्देश्य है।इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष बिनोद गुप्ता, कामता प्रजापति, अमरनाथ मदेशिया, पवन मदेशिया, दिनेश जायसवाल, जितेंद्र मिश्रा, मनोज मिश्रा, प्रदीप दुबे, गोपाल राव, आदित्य तिवारी, राजीव सिंह, रामायण यादव, प्रभुनाथ मिश्रा, अभिनाश पांडेय, चंद्रबली गोंड, वशिष्ठ तिवारी, राधेश्याम मद्धेशिया एवं शैलेंद्र वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।