news-details

टैंकर और मिक्सर मशीन ट्रैक्टर की टक्कर, ड्राइवर की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ।  बीबीडी थाना क्षेत्र स्थित जुग्गौर इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिक्सर मशीन ले जा रहे ट्रैक्टर और टैंकर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में टैंकर चालक की मौत हो गई, जबकि हेल्पर घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, जुग्गौर के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलने पर बीबीडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने टैंकर चालक मिश्री लाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के मुताबिक, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घायल हेल्पर का अस्पताल में इलाज जारी है। दुर्घटना के चलते कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सुचारु करा दिया।