news-details

तालाब में डूबने से युवक की मौत

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी/जायस। पूरे हकीम वार्ड नंबर दो निवासी मुकेश कुमार (32) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार शाम करीब सात बजे वह शौच के लिए घर से निकले थे। ईशा के तालाब के पास पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गए।सूचना पर ग्रामीणों और पुलिस ने देर रात तक उनकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान रोक दिया गया। बुधवार सुबह दोबारा तलाश शुरू की गई, जिसके बाद युवक का शव तालाब से बरामद हुआ। जायस पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।