news-details

तिलोई में आज होगा सामूहिक विवाह समारोह

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। समाज कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पांच नवंबर को राजा विश्वनाथ शरण इंटर कॉलेज में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएन यादव ने बताया कि समारोह में तहसील तिलोई के तीनों विकासखंडों से योजना के अंतर्गत चयनित जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तिलोई विधायक एवं प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह होंगे। इसके अलावा जिले के अन्य जनप्रतिनिधि भी समारोह में शामिल होंगे। विभाग की ओर से आयोजन की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।