news-details

तीन फीट जमीन की पैमाइश के बाद बवाल

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र के घूरीटीकर गांव में करीब तीन फीट जमीन के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। न्यायालय के आदेश पर कमीशन टीम द्वारा जमीन की पैमाइश के बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। एक ओर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों से मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है, वहीं निषाद परिवार ने पुलिस पर घर में घुसकर महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैंधरमपाल निषाद और मंगला देवी का आरोप है कि पैमाइश पूरी होने के बाद चौकी प्रभारी आफताब अंसारी और आरक्षी पंकज कुमार घर पहुंचे और अभद्रता करते हुए महिलाओं के साथ मारपीट की। परिवार ने चोट लगने का दावा करते हुए निष्पक्ष जांच और मेडिकल कराने की मांग की है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।पुलिस की ओर से आरक्षी पंकज कुमार की तहरीर पर आठ नामजद सहित चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का आरोप है कि टीम के साथ अभद्रता और मारपीट की गई तथा आरक्षी को कमरे में बंद कर दिया गया।परिवार ने घर में तोड़फोड़, सामान और नकदी ले जाने तथा चार वर्षीय बच्ची को अकेला छोड़ने के भी आरोप लगाए हैं। इनकी भी पुष्टि नहीं हुई है।CO बीकापुर ने कहा कि जांच में जो दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष आशाराम निषाद ने न्याय की मांग को लेकर धरने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि मांग पूरी न होने पर 18 अगस्त को तिकोनीय में धरना दिया जाएगा।