news-details

तीन हजार की नगदी सहित लाखों के जेवरात की चोरी

You can share this post!


रौनाही थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव की घटना
PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के ग्राम पिलखावां के मजरे रामापुर में शनिवार की रात परिवारी जनों के गैर मौजूदगी में नगदी सहित लगभग लाखों रुपए के जेवरात चोरों ने पार कर दिया। पीड़िता के बताने के अनुसार मामले की तहरीर रौनाही थाना पर दी है।  रामापुर निवासी  रेखा पत्नी राजेश कुमार ने थाने पर दी तहरीर में कहा है कि 5 दिन पूर्व मायके रुदौली क्षेत्र के हरिहरपुर बलैया अपने दो बच्चों बच्चों के साथ गई थी। इस बीच घर खाली पाकर चोर छत के रस्ते घर के अंदर घुसे और कमरे में लगे दरवाजे का ताला तोड़कर बाक्स में रखी सोने की झुमकी, मटर माला ठप्पा, सेटदार बिछिया सहित 3 हजार की नगदी चुरा ले गए।चोरी की घटना महिला की सास को तब हुई जब वह रविवार की सुबह घर देखने गई।पीड़ित महिला का कहना है कि चोरी की तहरीर देने के बाद पुलिस आई और पूछताछ करके वापस चली गई।जबकि महिला के देवर बृजेश का कहना है कि पुलिस उल्टे उसे ही डांट फटकार लगा रही थी।पूछे जाने पर रौनाही थाना प्रभारी रतन शर्मा ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। तहरीर मिलेगी तो कार्यवाही अवश्य की जायेगी।