news-details

तीन दिन की बारिश से जनजीवन प्रभावित

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। जिले में 24 सितंबर से लगातार हो रही तेज बारिश और हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश से पेड़ों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों में बाढ़ की आशंका गहराने लगी है।तेज हवाओं के चलते खेतों में लगभग तैयार धान की फसल गिर रही है। इससे किसानों को नुकसान की चिंता सता रही है। तिली और उड़द की फसलों पर भी बारिश का असर पड़ रहा है। वहीं, फूलगोभी, पत्तागोभी, टमाटर और मिर्च की खेती करने वाले किसानों को भी नुकसान की आशंका है। मटर की बुवाई का समय होने के कारण किसान मौसम की मार से परेशान हैं।लगातार बारिश के चलते लोगों को घरों में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक बाहर न निकलने और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की अपील की है। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल जिले के हालात पर नजर रख रहे हैं। प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन पर संपर्क करने की सलाह दी है।