
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। तेज गर्मी और लू के बीच यातायात पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाया। विभिन्न चौराहों और ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात कर्मचारियों को पानी, ओआरएस और ग्लूकोज उपलब्ध कराया गया। अधिकारियों ने कर्मियों को नियमित पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी।