news-details

तिरंगे के साथ राष्ट्रहित का संदेश

You can share this post!

जीत प्रताप सिंह ने भरी देशभक्ति की हुंकार

पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में पूर्व महापौर स्वर्गीय सरला सिंह के सुपुत्र एवं लोकप्रिय जननेता जीत प्रताप सिंह ने सहभागिता कर राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा और हृदय में राष्ट्रप्रेम का भाव लिए वह हजारों नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ यात्रा में शामिल हुए।तिरंगा यात्रा के दौरान जीत प्रताप सिंह ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्रध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। युवाओं को राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश के विकास में सक्रिय योगदान देना चाहिए।उन्होंने यात्रा में शामिल लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर आमजन को राष्ट्रहित, सामाजिक एकता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंजता रहा।जीत प्रताप सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों के गौरव, स्वाभिमान और बलिदान की पहचान है। उन्होंने सभी से देश की एकता, अखंडता और सम्मान के लिए सदैव एकजुट रहने का आह्वान किया।