news-details

ट्रैक्टर की बैटरी खोल ले गए चोर

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/संग्रामपुर। टीकरमाफी चौकी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। बनबीरपुर गांव में बीती रात घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर से चोर बैटरी और पटिया खोलकर फरार हो गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।ग्रामीणों के अनुसार, इससे एक दिन पहले गांव में दो साइकिलें भी चोरी हुई थीं। वहीं भावलपुर मौहरिया गांव में कुछ दिन पहले तीन डंपरों से बैटरियां चोरी होने की घटना सामने आई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है।