news-details

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। डेढ़ पसार गांव के पास बुधवार देर रात शौच के लिए जा रहे 55 वर्षीय रामदेव वर्मा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा वाराणसी-लखनऊ रेल मार्ग पर हुआ। बताया गया कि रामदेव रात करीब नौ बजे घर से निकले थे। इसी दौरान प्रतापगढ़ से भोपाल जा रही भोपाल एक्सप्रेस की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। रामदेव मूल रूप से प्रतापगढ़ के अठेहा बलीपुर गांव के रहने वाले थे। उनके तीन बेटे हैं, जिनमें दो बाहर काम करते हैं। कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।