news-details

ट्रांसफार्मर में आग से कार जली

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ।  पारा थाना क्षेत्र स्थित डूडा कॉलोनी नरपत खेड़ा में सोमवार तड़के करीब 3 बजे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग के दौरान ट्रांसफार्मर का तार टूटकर नीचे खड़ी वैगनआर कार पर गिर गया, जिससे कार धू-धूकर जल उठी।स्थानीय लोगों के अनुसार, आग की चिंगारियां देखकर आसपास के लोग बाहर निकले और बिजली विभाग को सूचना दी। आपूर्ति बंद होने के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन करीब 10 मिनट में कार पूरी तरह जल गई।कार मालिक कुलदीप कुशवाहा ने बताया कि आग से उनकी कार के साथ दुकान के बाहर रखा फ्रिज और लोहे का स्टैंड भी क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने विभाग से नुकसान का आकलन कर मुआवजे और ट्रांसफार्मर की जांच की मांग की है। हादसे के समय सड़क पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।