news-details

ट्रांसफार्मरों पर बढ़ते लोड से बिजली संकट गहराया, किसानों की सिंचाई प्रभावित

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारियों के अनुसार ट्रांसफार्मरों पर जरूरत से ज्यादा लोड बढ़ने के कारण लाइनें बार-बार स्वतः ट्रिप हो रही हैं। लगातार बढ़ती बिजली मांग के चलते आपूर्ति व्यवस्था संभालना चुनौती बन गया है। विभाग की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था और लोड कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है। इसका सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ रहा है। धान की नर्सरी, गन्ना और जायद फसलों की सिंचाई के महत्वपूर्ण समय में अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। किसान राजकुमार, देवी प्रसाद, रामबली, प्रभाकर तिवारी, उमानाथ और दीनानाथ ने बताया कि बार-बार लाइन ट्रिप होने से सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने और बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की है।