news-details

ट्रक ड्राइवर हत्या केस में खलासी पर FIR

You can share this post!

 

pardarshi vikas news amethi 
हाइवे किनारे ट्रक में मिले ड्राइवर के शव के मामले में एफआईआर हो गई है। मृतक चालक के पिता ने ट्रक पर मौजूद खलासी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उधर पोस्टमार्टम में मृतक के सिर पर धारदार हथियार के तीन निशान मिलें हैं।  रविवार की शाम लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर कोतवाली नगर के पयागीपुर स्थित 400 केवी के पास खड़े ट्रक में प्रयागराज निवासी ड्राइवर प्रदीप यादव का शव मिला था। ट्रक मालिक संजय खत्री के अनुसार, उनका ट्रक बहराइच से लौट रहा था। ड्राइवर से सम्पर्क नहीं होने पर उन्होंने जीपीएस के माध्यम से ट्रक को ट्रेस किया। जहां मौके पर पहुंचने पर ट्रक में ड्राइवर का शव पड़ा था, उसकी हत्या की गई थी। उसके सिर पर चोट के निशान मिले थे। बताया जा रहा कि ड्राइवर 15 दिनों से बिहार महाराष्ट्र के रूट पर था ऐसे में कुछ नगदी भी उसके पास थी जो मौके से गायब मिली।  पुलिस ने मृतक ड्राइवर के परिजनों को सूचना दी, परिजन रात को कोतवाली नगर पहुंचे। मृतक ड्राइवर के पिता राम अधार द्वारा ट्रक के खलासी संजय शर्मा के विरूद्ध नामजद तहरीर दी गयी है, जिसके विरूद्ध तहरीर के आधार पर सुसंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। एएसपी के अनुसार ट्रक के मालिक ने इस बात को नहीं बताया था कि ट्रक में कोई खलासी था, उनके द्वारा बताया गया था कि ट्रक में कोई भी खलासी नहीं था ड्राइवर अकेले ही ट्रक पर काम करता था। पुलिस खलासी की तलाश कर रही है।