
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक फैक्ट्री कर्मी की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह सर्वेंट क्वार्टर में सोने जा रहा था और टीन शेड टूटने से नीचे गिर पड़ा।पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान उन्नाव निवासी 36 वर्षीय सचिन कुमार के रूप में हुई है। वह बनी स्थित एक मुर्गी दाना फैक्ट्री में काम करता था और वहीं बने सर्वेंट क्वार्टर में रहता था।घायल अवस्था में साथियों ने उसे कई अस्पतालों में ले जाने का प्रयास किया, लेकिन अंततः सरोजनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।