
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। दुर्गापूजा, दशहरा और दीपावली पर्व पर शांति, सुरक्षा, स्वच्छता और जनसुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम पंकज मिश्रा ने तहसील सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने शासन और जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए त्योहारों के दौरान शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया।बैठक में सीओ अजय कुमार सिंह, तहसीलदार चित्रसेन यादव, नायब तहसीलदार अजय सिंह, विद्युत विभाग के एसडीओ, अधिशासी अधिकारी डॉ. शिवमूर्ति, सहायक अभियंता प्रीतम सिंह तथा अमेठी, भादर, भेंटुआ और संग्रामपुर के खंड विकास अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।